फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram took to Twitter to complain cost of Tea And Coffee Price At Chennai airport 

चाय की कीमत सुनते ही पूर्व वित्त मंत्री के उड़े होश, खरीदने से किया इनकार 

Sun, 25 Mar 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram took to Twitter to complain cost of Tea And Coffee Price At Chennai airport 
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को भी महंगाई से डर लगता है। इसीलिए उन्होंने रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर चाय और कॉफी के दामों को लेकर एक ट्वीट किया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा कि कॉफी और चाय की कीमतें देखकर मैं डर गया हूं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर इस बात की शिकायत करते हुए लिखा कि 135 रुपये की चाय और 180 रुपये की कॉफी की कीमतें सुनकर मैं डर गया हूं या फिर शायद पुराने ढंग का भी हूं। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई एयरपोर्ट पर एक कप चाय मंगाई तो उन्हें एक कप में गर्म पानी और टी-बैग दिया गया और उसकी कीमत 135 रुपये बताई गई, दाम सुनते ही उन्होंने चाय लेने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में एक कप कॉफी के दाम का जिक्र भी किया है, जिसकी कीमत उन्होंने 180 रुपये बताई है। जिसके बाद चिदंबरम से रहा नहीं गया तो उन्होंने शॉप वाले से पूछ लिया कि इतने महंगे दामों में चीजें खरीदता कौन है? जवाब में शॉप वाले ने कहा, 'बहुत से लोग'। 

 



गौरतलब है कि इस समय पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के लिए स्थितियां प्रतिकूल हैं। शनिवार को एयरसेल मैक्सिस केस में दिल्ली स्थित विशेष अदालत ने पी चिदंबरम बेटे कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत दी है, लेकिन उनके देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed