फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P. Chidambaram raging on NITI Aayog after RTI application on agricultural laws is canceled

कृषि कानूनों पर आरटीआई आवेदन रद्द होने पर नीति आयोग पर भड़के पी चिदंबरम 

Mon, 18 Jan 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
P. Chidambaram raging on NITI Aayog after RTI application on agricultural laws is canceled
पी चिदंबरम - फोटो : PTI

नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कृषि कानूनों पर आरटीआई आवेदन रद्द होने पर नीति आयोग पर जमकर निशाना साधा। चिदंबरम ने सरकार के इस कदम को हैरान करने वाला बताया।

विज्ञापन


अंजलि भारद्वाज ने नीति आयोग से कृषि कानूनों को लेकर जानकारी मांगी थी। नीति आयोग ने अंजलि के आवेदन को खारिज कर दिया था। इस पर चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट किया, कृषि पर नीति आयोग की मुख्यमंत्रियों की समिति ने सितंबर, 2019 में विचार विमर्श किया और अपनी रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


16 महीने बाद भी रिपोर्ट को अब तक नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल के सामने पेश नहीं किया गया है। क्यों, किसी को नहीं पता और कोई जवाब नहीं देगा। इस कारण का हवाला देते हुए रिपोर्ट की एक प्रति के लिए अंजलि के आरटीआई अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है। मैं अंजलि की लगन और जानकारी हासिल करने के प्रयास की प्रशंसा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed