फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram appears as an advocate for the first time after getting bail in INX media case

चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील की वापसी, 106 दिनों तक तिहाड़ में थे बंद

Wed, 11 Dec 2019 01:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram appears as an advocate for the first time after getting bail in INX media case
पी चिदंबरम - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में जमानत मिलने के बाद पहली बार सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील पेश हुए। आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम को पहले सीबीआई और बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान वह 106 दिनों तक तिहाड़ जेल में बंद थे, कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को सशर्त जमानत दी थी। 

विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम दो लाख रुपये के निजी मुचलके और बिना इजाजत विदेश यात्रा न करने की शर्त पर जमानत दी है। इससे पहले न्यायमूर्ति आर. भानुमती की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांग्रेस नेता को आईएनएक्स मीडिया मामले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें गवाहों को डराने का प्रयास नहीं करने की नसीहत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने उनकी जमानत पर कुछ शर्ते भी रखी हैं। जिनमें चिदंबरम का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा और वह बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकते हैं। उन्हें मीडिया में कोई साक्षात्कार नहीं देने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed