{"_id":"5c4cc8a7bdec224bc62b486e","slug":"oxford-choose-the-women-power-hindi-word-of-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सफोर्ड ने ‘नारी शक्ति’ को चुना 2018 का हिन्दी शब्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑक्सफोर्ड ने ‘नारी शक्ति’ को चुना 2018 का हिन्दी शब्द
Sun, 27 Jan 2019 02:22 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 27 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Oxford
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना। यहां डिग्गी पैलेस में चल रहे जयपुर साहित्योत्सव (जेएलएफ) में इस बाबत घोषणा की गई।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ‘‘आधार’’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।
विज्ञापन