{"_id":"61cc483d08b8e26b6342550c","slug":"owaisis-question-how-did-180-crore-cash-come-after-demonetisation-target-on-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्र कारोबारी मामला: ओवैसी का सवाल- नोटबंदी के बाद 180 करोड़ नकद कैसे मिले? सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इत्र कारोबारी मामला: ओवैसी का सवाल- नोटबंदी के बाद 180 करोड़ नकद कैसे मिले? सरकार पर साधा निशाना
Wed, 29 Dec 2021 05:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:06 PM IST
सार
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की अहमदाबाद इकाई ने कानपुर के इत्र कारोबारी जैन के कानपुर आवास और अन्य परिसरों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। इसमें कानपुर और कन्नौज में उसकी फैक्ट्रियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से करीब 180 करोड़ नकद बरामद होने को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपए नकद कैसे मिले? उन्होंने पूछा कि क्या नोटबंदी फेल हो गई है?
विज्ञापन
पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर बुधवार को ओवैसी ने कहा, 'पीएम बताएं कि नोटबंदी के बावजूद यूपी में एक बिजनेसमैन के घर 180 करोड़ रुपये कैश कैसे मिल सकता है? पीएम को स्वीकार करना चाहिए कि उनके दिमाग की उपज नोटबंदी पूरी तरह से विफल हो गई है और इसने छोटे उद्योगों और नौकरियों को नष्ट कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की अहमदाबाद इकाई ने कानपुर के इत्र कारोबारी जैन के कानपुर आवास और अन्य परिसरों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। इसमें कानपुर और कन्नौज में उसकी फैक्ट्रियां भी शामिल थीं। छापे के दौरान जीएसटी टीम को जैन के ठिकानों से 196 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान मिला।