फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi warns Pak, says not to worry about India

नवाज शरीफ हिंदुस्तान की फिक्र छोड़े: ओवैसी

Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Owaisi warns Pak, says not to worry about India
- फोटो : Asaduddin Owaisi

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नसीहत दी है कि उन्हें हिंदुस्तान की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान के खुद के हालात ठीक नहीं है, उनके अपने घर में आग लगी है। नवाज शरीफ को अपने मसलों का हल तलाशना चाहिए। उनके बयान हिंदु-मुस्लिमों के भड़कने के सवाल पर ओवैसी बोले कि हर चीज का जिम्मेदार दाढ़ी वाला नहीं है।

विज्ञापन


सौदागरान स्थित आईएमसी के प्रमुख के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में पिछले आठ महीने में दो बार कश्मीर मुद्दे पर बोला है। केंद्र में पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार है। जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी के समझौते वाली सरकार में अफस्पा को हटाने का मुद्दा भी शामिल था, मगर डेढ़ साल में कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कश्मीर में कोई आतंकी मारे जाने पर उसके जनाजे की नमाज में हजारों की तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं। इसका वहां की सरकार को संज्ञान लेना चाहिए था। कश्मीर में तमाम लोग मारे गए, 1900 लोग जख्मी हो गए हैं। पेलेट गन का इस्तेमाल करने से 150 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। सरकार क्या करने वाली यह हमको नहीं मालूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले अपना घर संभाले नवाज'

Owaisi warns Pak, says not to worry about India
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : फाइल फोटो

ओवैसी ने कहा कि सरकार को कर्फ्यू में तो राहत देनी चाहिए, 16-17 दिन हो गए हैं। वहां के लोग किस हाल में हैं। सरकार को इस पर तो सोचना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर मुद्दे का हल निकालने के लिए पहल की थी। उस पर काम होना चाहिए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कश्मीर मुद्दे पर बयान देने का विरोध करते हुए ओवैसी ने कहा कि- जिंदगी मांग कर लाए थे चार दिन, दो आरजू में कट गए दो इंतजार में। नवाज शरीफ का यही हाल है। उन्हें चाहिए कि वह हिंदुस्तान की फिक्र छोड़ दें, कब तक हिंदुस्तान की फिक्र करेंगे। उनके घर में तो खुद आग लगी है। उन्हें अपने मसलों का हल सोचना चाहिए।

उनके (ओवैसी के) बयानों से हिंदू-मुस्लिम भड़कते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कहां भड़कते हैं मेरी वजह से, अगर भड़कते तो यूपी में कम से कम एक मुस्लिम एमपी बन जाता। आजादी के बाद से यह पहली बार हुआ है कि कोई मुस्लिम सांसद नहीं बना। अगर आप मानते हैं कि हर किसी चीज का जिम्मेदार दाढ़ी वाला है तो मानते रहो। भाजपा 280 सीटें जीत गई, इसके लिए मैं तो जिम्मेदार नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed