{"_id":"60a9dced8ebc3e6e8d21194b","slug":"owaisi-targeted-yogi-over-unnao-incident-said-government-would-apologize-if-faisals-name-was-vivek-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ओवैसी ने सीएम योगी को घेरा, कहा- मरने वाला हिंदू होता तो पीड़ित परिवार से मांगते माफी, देते मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उन्नाव: ओवैसी ने सीएम योगी को घेरा, कहा- मरने वाला हिंदू होता तो पीड़ित परिवार से मांगते माफी, देते मुआवजा
Sun, 23 May 2021 10:11 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 23 May 2021 10:11 AM IST
सार
उन्नाव में पुलिस द्वारा पिटाई के बाद 18 साल के सब्जी विक्रेता की हुई मौत के मुद्दे को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमेशा निशाना साधते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस द्वारा की गई कथित पिटाई के बाद 18 साल के मुस्लिम युवक की मौत पर योगी सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
योगी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे ओवैसी
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 56 फीसद पुलिस बिना किसी जांच के यह मानकर चलती है कि मुस्लिम अपराधी होते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अगर उन्नाव मामले में मृतक का नाम फैसल की जगह विवेक तिवारी जैसा कोई हिंदू नाम होता तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना पर मृतक के परिजनों से जरूर माफी मांगते। साथ ही योगी सरकार मृतक के परिवार वालों को तुरंत अनुग्रह राशि भी देती।
विज्ञापन
भाजपा पर नफरत फैलाने का लगाया आरोप
ओवैसी ने उन्नाव की घटना पर आगे कहा कि ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि यूपी सरकार राज्य में रहने वाले मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रही है। ऐसी घटनाएं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर एक काला धब्बा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार उन्नाव में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब फैसल अपने घर के बाहर ही ठेला लगाकर सब्जी बेच रहा था। तभी चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस को देख फैसल व अन्य दुकानदार भाग पड़े। सिपाहियों ने फैसल को पकड़ लिया और मारपीट कर बाइक में बैठाकर कोतवाली लेकर चले गए। थाने में फैसल की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में पुलिस आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैसल की मौत होने पर सिपाही मौके से भाग निकले। इसके बाद उन्नाव में बवाल खड़ा हो गया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से फैसल की मौत होने का आरोप लगाया। इस मामले में अब तक दो पुलिसकर्मी और होमगार्ड के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फैसल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई किए जाने के सबूत मिले हैं।