फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi survived the attack, but could not escape the firing of his wife, read interesting story

गोली चली या 'नया बहाना': हमले में बचे ओवैसी, पर पत्नी की फायरिंग से नहीं बच सके, पढ़ें रोचक किस्सा

Sat, 05 Feb 2022 09:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 05 Feb 2022 09:54 AM IST
सार

दरअसल ओवैसी गुरुवार को अपनी पत्नी से वादा कर के गए थे कि वे पश्चिम यूपी में पार्टी का प्रचार कर लौटने के बाद उन्हें डिनर के लिए लेकर जाएंगे। इसलिए जब गोलीबारी की घटना के बाद वे घर पहुंचे तो पत्नी उनके साथ होटल जाने की तैयारी में थी। 

विज्ञापन
Owaisi survived the attack, but could not escape the firing of his wife, read interesting story
एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख व हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार का दिन एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के लिए दहशत भरा था। उन पर मेरठ से दिल्ली लौटते वक्त छिजारसी टोल प्लाजा पर दो युवकों ने गोलियां दागी थीं। हमले में तो वह बाल-बाल बच गए, लेकिन घबराए ओवैसी जब घर पहुंचे तो अपनी पत्नी की फायरिंग में घिर गए, उससे बचना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दरअसल ओवैसी गुरुवार को अपनी पत्नी से वादा कर के गए थे कि वे पश्चिम यूपी में पार्टी का प्रचार कर लौटने के बाद उन्हें डिनर के लिए लेकर जाएंगे। इसलिए जब गोलीबारी की घटना के बाद वे घर पहुंचे तो पत्नी उनके साथ होटल जाने की तैयारी में थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने घर पहुंचते ही पत्नी को उन पर गोली चलाए जाने की घटना का जिक्र किया, लेकिन पत्नी को यकीन नहीं हुआ। पत्नी ने कहा कि वह उन्हें बाहर नहीं ले जाने के लिए 'नया बहाना' बना रहे हैं। इस पर ओवैसी ने पत्नी को टीवी चालू करने और न्यूज चैनल देखने को कहा, इसी बीच उनकी बेटी ने मां का फोन किया, उसने जब  पिता पर हमले की बात बताई तो पत्नी को यकीन हुआ कि ओवैसी वास्तव में सच कह रहे हैं, कोई बहाना नहीं बना रहे। 

बीवी की तिरछी नजर से बचना मुश्किल
इस पर ओवैसी के पास कहने को यही था कि 'गोली से बच गया, लेकिन बीवी की तिरछी नजर से बचना मुश्किल है।'  उधर, हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। केंद्र सरकार ने ओवैसी को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। हालांकि वह सुरक्षा लेने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed