फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi on india china dispute ask govt to tell whether Chinese military occupied Indian territory or not

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले ओवैसी- चुप क्यों है सरकार, देश को बताए क्या बात हुई

Mon, 08 Jun 2020 01:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 08 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Owaisi on india china dispute ask govt to tell whether Chinese military occupied Indian territory or not
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है। उनका कहना है कि सरकार ने मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है और वह देश को बताए कि क्या चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

हैदराबाद से सांसद ने कहा, 'हमारी सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एक-दूसरे से क्या बात कर रहे हैं। केंद्र सरकार को देश को बताना चाहिए कि वह चीन से क्या बात कर रहे हैं। वे शर्मिंदा क्यों हैं और चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? क्या वे हमें बता सकते हैं कि लद्दाख में चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है या नहीं।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओवैसी से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर उनके भारत की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित हैं वाले बयान को लेकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सीमा की हकीकत सभी को मालूम है लेकिन दिल को खुश करने के लिए ये ख्याल अच्छा है।

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।’ रविवार को वर्चुअल रैली के दौरान शाह ने कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि अमेरिका और इस्राइल के बाद अगर कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed