फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 84,000 vacancies in Central Armed Police Forces: Modi 2.0 Government said in Loksabha

केंद्रीय सुरक्षा बलों में 84 हजार से ज्यादा रिक्तियां, जल्द निकल सकती हैं युवाओं के लिए नौकरियां

Tue, 25 Jun 2019 06:30 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Over 84,000 vacancies in Central Armed Police Forces: Modi 2.0 Government said in Loksabha
सीआरपीएफ (File Photo) - फोटो : PTI

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के विभिन्न विंग में करीब 10 लाख स्वीकृत पदों में से 84 हजार पद खाली हैं। मंगलवार को सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी। इन पदों पर बहाली के लिए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले समय में यह एक बड़ा मौका होगा।

विज्ञापन


लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बताया गया कि रिटायरमेंट, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और शहादत के कारण वैकेंसी लगातार बढ़ती रही है। विभिन्न ग्रेडों के तहत औसतन 10 फीसदी पद हर साल रिक्त होते हैं और इन रिक्तियों को भरने के लिए एक सतत प्रक्रिया चलती रहती है। वर्तमान में 84,037 पद रिक्त हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल  (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) और असम राइफल्स में ये वैकेंसी हैं। पिछली सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी राज्यसभा में यह जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कितने पदों पर नौकरी

  • सीआरपीएफ: 22,980 रिक्तियां 
  • बीएसएफ: 21,465 रिक्तियां
  • एसएसबी: 18,102 रिक्तियां
  • सीआईएसएफ: 10,415 रिक्तियां
  • आईटीबीपी: 6,643 रिक्तियां
  • असम राइफल्स: 4,432 रिक्तियां 

बताया गया कि साल 2017 में कांस्टेबल (जीडी) के 57 हजार 268 पद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से भरे गए थे। भर्ती वर्ष 2018 में कांस्टेबल (जीडी) के 58,373 पदों के लिए भर्ती सूचना जारी कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली गई थी। इसी तरह सब—इंस्पेक्टर के 1,094 पदों के लिए एसएससी ने परिणाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट पद के संबध में 466 रिक्तियों की सूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed