फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 75 crore COVID19 vaccinations administered in India so far Coronavirus All Updates 

लड़ेंगे कोरोना से: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, डब्ल्यूएचओ ने भी की जमकर तारीफ

Mon, 13 Sep 2021 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Sep 2021 06:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।

विज्ञापन
Over 75 crore COVID19 vaccinations administered in India so far Coronavirus All Updates 
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहा टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने सोमवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत के टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

विज्ञापन


भारत में शुरुआती 10 करोड़ डोज 85 दिन में लगे थे, इसलिए कोरोना टीकाकरण की मौजूदा रफ्तार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह अहम है।


विज्ञापन




वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अब तक कुल टीकाकरण:  75,02,84,569
पहला डोज: 57,00,46,655
दूसरा डोज: 18,02,37,914
आज हुआ टीकाकरण:  69,15,765

इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी टीकाकरण: भारत में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल किया है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में ये लक्ष्य पूरा हुआ था। 

हिमाचल प्रदेश: ये देश का पहला राज्य रहा जिसने सबसे पहले 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50.57 लाख लोगों को टीका लग चुका है। सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले हफ्ते कहा था कि नवंबर 2021 तक लोगों का पूरी तरह टीकाकरण (दोनों डोज) हो जाएगा।  

गोवा: गोवा में 11.18 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इन्हें कम से कम एक डोज लग चुकी है। हालांकि विपक्ष सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठा चुका है। 

दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव: इस केंद्रशासित प्रदेश में 626,000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।  

सिक्किम: इस उत्तर-पूर्वी राज्य के 510,000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 

इसी तरह तरह लद्दाख में 1.97 लाख डोज व लक्षद्वीप में 53,499 कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।  
 

बता दें कि भारत ने मंगलवार, 31 अगस्त को टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बनाया था। इस दिन भारत में कोरोना के 1.21  करोड़ से अधिक टीके लगाए गए थे। 
 

सीएम योगी ने की टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में 75 करोड़ टीकाकरण की खपत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने कोरोना प्रबंधन का एक मॉडल प्रस्तुत किया है। मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं कि भारत 75 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में सफल हो चुका है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश लगभग नौ करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में सफल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed