पाक से वाइरल हुई ऐश्वर्या राय के मौत की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चन परिवार एकबार फिर सोशल मीडिया के अफवाह का शिकार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार को पाकिस्तान में पूरे दिन सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलती रही कि बॉलीवुड अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने आत्महत्या कर ली है।
व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर फैल रही सूचना में यह दावा किया गया था कि सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन से विवाद के बाद एश्वर्या राय ने ट्रैंनक्विलाइज की ओवर डोज लेकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
अफवाह के तहत फैल रही सूचना में ऐसे कयास लगाए गए कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटिमेट सींस दिए थे। इससे बच्चन परिवार नाराज था और उनके साथ बदसलूकी कर रहा था। इसी से आजिज आकर ऐश्वर्या राय ने खुदकुशी कर ली।
'ऐश्वर्या का ‘आउटलुक पाकिस्तान’ पर अफवाह फैलाने का आरोप'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने वेबसाइट ‘आउटलुक पाकिस्तान’ पर ऐसी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। इसकी वजह यह है कि ‘आउटलुक पाकिस्तान’ ने ऐश्वर्या का इलाज करने वाले डॉक्टर को बाकायदा कोट किया है।
वेबसाइट में डॉक्टर के हवाले से लिखा गया है कि ट्रैंनक्विलाइज की ओवर डोज लेने के बाद ऐश्वर्या ने इलाज कराने से मना कर दिया और कहा कि ‘मुझे मर जाने दो, ऐसी जिंदगी जीने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं।’
हालांकि एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को ही ऐश्वर्या ने सारी अटकलों पर विराम लगाया और मशहूर डिजाइनर मनीष मलहोत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बॉलीवुड हस्तियों की मौत को लेकर अफवाहें उठती रही हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, रजनीकांत और हनी सिंह जैसे सितारे शामिल रहे हैं।