फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Out of 8773 people chargesheeted in child marriage and POCSO cases in Assam, only 494 have been convicted

Child Marriage in Assam: असम में बाल विवाह मामला, 8773 चार्जशीट में सिर्फ 494 ठहराए गए दोषी

Tue, 14 Mar 2023 07:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 07:12 AM IST
सार

असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल के एक सवाल का जवाब देते हुए सरमा ने कहा, 2017 से फरवरी 2023 के बीच कुल 8,773 लोगों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 (पीसीएमए) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) के तहत आरोप पत्र दायर किया गया था।

विज्ञापन
Out of 8773 people chargesheeted in child marriage and POCSO cases in Assam, only 494 have been convicted
Assam child marriage - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम में बाल विवाह और पॉक्सो मामलों में चार्जशीट किए गए 8,773 लोगों में से सिर्फ 494 लोगों को दोषी ठहराया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को दी। असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल के एक सवाल का जवाब देते हुए सरमा ने कहा, 2017 से फरवरी 2023 के बीच कुल 8,773 लोगों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 (पीसीएमए) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) के तहत आरोप पत्र दायर किया गया था। इनमें से कुल 494 को दोषी ठहराया गया और कुल 6,174 व्यक्तियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस अवधि के दौरान 21 वर्ष से कम आयु के 134 लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की 2,975 लड़कियों की शादी के मामले पाए गए। बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुर राशिद मंडल ने कहा, असम सरकार इन दोनों कानूनों का दुरुपयोग कर जनता को आतंकित कर रही है। 

विज्ञापन


बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी अब तक कर चुकी है 111 करोड़ रुपये जब्त
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब तक 111 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी ने विशेष सीबीआई कोर्ट में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल विधायक माणिक भट्टाचार्य, कुंतल घोष, तापस मंडल और शांतनु बनर्जी की संपत्ति जब्त की गई है। जानकारी के मुताबक इसमें इनके पास से जब्त नगदी, गहने और संपत्ति के साथ मिलाकर 111 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच ईडी के साथ सीबीआई कर रही हैं। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में मिले लीथियम भंडार की नीलामी करेगी सरकार
जम्मू-कश्मीर में फरवरी में मिले लीथियम के भंडार की नीलामी होगी। केंद्रीय खनिज मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि खदान ब्लॉक की प्रदेश प्रशासन की ओर से समग्र लाइसेंस के जरिये नीलामी होगी। बोली लगने के बाद आर्थिक व्यवहार्यता का निर्धारण किया जाएगा। मंत्री ने कहा, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रियासी जिले के सलाल-हैमना क्षेत्रों में 59 लाख टन लिथियम के अनुमानित संसाधन का अनुमान लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 आपदा राहत के लिए केंद्र ने 5 राज्यों को दिए अतिरिक्त 1,816 करोड़
केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को आपदा राहत की राशि मंजूर कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने 2022 के दौरान असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय और नगालैंड को बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदा के लिए 1,816 करोड़ अतिरिक्त राशि जारी करने की मंजूरी दी। इसमें से असम को 520.46 करोड़, हिमाचल को 239.31 करोड़ और कर्नाटक को 941.04 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

 महाराष्ट्र सरकार प्याज किसानों को देगी 300 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता
महाराष्ट्र सरकार ने प्याज की कीमतों में भारी कमी से प्रभावित राज्य के किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल की सहातया देने की सोमवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में कहा कि इस फैसले से प्याज उत्पादकों को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। शिंदे ने कहा कि प्याज उत्पादन बढ़ने से फसल का भाव गिर गया है। राज्य के लिए प्याज की फसल बेहद अहम है और यह एक संवेदनशील मुद्दा बनता जा रहा है।


ईडी ने कविता के पूर्व ऑडिटर को पूछताछ के लिए बुलाया 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के कविता के पूर्व ऑडिटर बुचिबाबू गोरांटला को तलब किया है। एजेंसी इस मामले में पहले से गिरफ्तार एक अन्य आरोपी के साथ उनसे पूछताछ करेगी। एजेंसी ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष सोमवार को यह खुलासा किया। पिल्लई को उसने छह मार्च को गिरफ्तार किया था। संघीय एजेंसी ने इस मामले में सीबीआई के गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर बाहर बुचिबाबू को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। इसके एक दिन बाद तेलंगाना एमएलसी कविता से दूसरे दौर की पूछताछ होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed