फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our teachers are true nation builders, Says Sonia Gandhi

शिक्षक दिवस: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- हमारे शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं

Thu, 05 Sep 2019 12:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Our teachers are true nation builders, Says Sonia Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को शिक्षक दिवस पर देश के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि हमारे शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं, क्योंकि शिक्षकों पर ही हमारे देश के भविष्य को आकार देने तथा ईमानदारी की सही राह बताने की बेहद महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। शिक्षक राष्ट्र प्रेम, कड़ी मेहनत, लगन का महत्व सिखाते हुए हमारी अगली पीढ़ी और देश के भविष्य बच्चों का मागदर्शन तथा चरित्र निर्माण करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों में उम्मीद जगाते हैं, कल्पनाशीलता को प्रज्ज्वलित करते हैं और सीखने की ललक को बढ़ाते है। वे ही छात्रों में जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की हिम्मत तथा हौसला पैदा करते हैं, इसलिए शिक्षकों के कठिन श्रम और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed