फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our job to fight BJP-RSS' divisive politics: Kharge, Rahul at key Cong meeting

Congress: 'हमारा काम भाजपा-आरएसएस की बांटने की राजनीति से लड़ना', कांग्रेस की बैठक में बोले खरगे-राहुल

Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस के नव नियुक्त सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उनका काम भाजपा-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Our job to fight BJP-RSS' divisive politics: Kharge, Rahul at key Cong meeting
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि पार्टी के नेताओं को भाजपा-आरएसएस की बांटने की राजनीति से लड़ने और संविधान की रक्षा के लिए काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


पार्टी नेताओं से मांगे सुझाव
खरगे और राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने व पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए उनके सुझाव मांगे। यह बैठक हाल ही में संगठन में हुए बड़े फेरबदल के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कई नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


हर भारतीय तक पहुंचेगी कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि कांग्रेस हर भारतीय नागरिक तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा, हमने एआईसीसी के नए नियुक्त किए गए सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक की। हम अपने संगठन को मजबूत करने, हर आवाज को शामिल करने और सत्ता को सच बताने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी में नया उत्साह लाएंगे युवा: वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में नए नियुक्त सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। उन्होंने कहा, यह टीम समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों की आवाज का मजबूती से प्रतिनिधित्व करेगी। युवाओं की उर्जा पार्टी की कार्यप्रणाली में नया उत्साह लाएगी। 


'कांग्रेस सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वाली ताकत'
वेणुगोपाल ने कहा, जैसा कि खरगे जी और राहुल जी ने बैठक में जिक्र किया, हमारा काम भाजपा-आरएसएश की बांटने की राजनीति के खिलाफ लड़ना और संविधान की रक्षता के लिए मजबूती से काम करना है। हम सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वाली ताकत हैं। जबकि भाजपा सामाजिक ठहराव का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि नई टीम हमारी पार्टी को मजबूत करेगी और आने वाले दिनों में नए उत्साह के साथ काम करेगी।" 

खरगे ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कांग्रेस सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। ये पदाधिकारी पार्टी के महासचिवों और संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ जुड़कर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed