{"_id":"641b31b2b38376d62105d863","slug":"osho-rajneesh-disciple-forcibly-entered-pune-ashram-created-ruckus-news-and-updates-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे आश्रम में जबरन घुसे ओशो रजनीश के शिष्य, मचाया हंगामा, एक को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे आश्रम में जबरन घुसे ओशो रजनीश के शिष्य, मचाया हंगामा, एक को हिरासत में लिया
Wed, 22 Mar 2023 10:19 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:19 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि आश्रम के बाहर एक व्यक्ति को हिंसक होने के बाद हिरासत में लिया और लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश के आश्रम को बेचने को लेकर विवाद चल रहा है, इसके विरोध में बुधवार को ओशो के कई अनुयायी सन्यासी माला पहनकर पुणे स्थित आश्रम में जबरन घुस आए। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर 250 से अधिक अनुयायी कोरेगांव पार्क इलाके में स्थित ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर (ओआईएमसी) में घुस गए।
विज्ञापन
आश्रम के मामलों को देखने वाले ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन (ओआईएफ) प्रबंधन और शिष्यों के एक समूह के बीच मंगलवार से तनाव चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आश्रम के बाहर एक व्यक्ति को हिंसक होने के बाद हिरासत में लिया और लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति प्रदर्शनकारियों के समूह का हिस्सा नहीं था, लेकिन आश्रम परिसर में अनुयायियों के जबरदस्ती घुसने के बाद वह आक्रामक हो गया। एक दिन पहले आश्रम प्रबंधन ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन अनुयायियों को संन्यास माला पहने परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में से एक, स्वामी चैतन्य कीर्ति ने दावा किया कि आश्रम प्रबंधन ने मंगलवार को माला पहनने वाले भक्तों को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी, लेकिन बुधवार को उन्हें प्रतिबंधित कर दिया। उन्होंने कहा कि हंगामे के दौरान, एक व्यक्ति जिसे भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक बताया जाता है,उसने दीक्षा नहीं ली थी। उन्होंने कहा, उस आदमी को नहीं जानते।