फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OROP: Robert vadra targeted govt

पूर्व सैनिक सुसाइडः OROP पर मचे घमासान में कूदे राबर्ट वाड्रा

Thu, 03 Nov 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
OROP: Robert vadra targeted govt
- फोटो : file photo

OROP पर मचे घमासान के मुद्दे पर कांग्रेस ने पूर्व सैनिक की मौत को राजनीतिक तूल देने की तैयारी कर ली है, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में भी पहुंचे तो अब उनके जीजा और कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद राबर्ट वाड्रा ने भी इस पर निशाना साध दिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अपनी एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। हालांकि उसमें उन्होंने सीधे सीधे तो ओआरओपी मुद्दे का जिक्र नहीं किया लेकिन उनका इशारा इसी तरफ रहा। वाड्रा ने कहा यह सही समय है जब सरकार जवानों के लिए सही काम कर सकती है, उन्हें समय से वन रैंक वन पेंशन का पूर्ण लाभ दिया जाए। 
विज्ञापन


हमें जरूरत है अपने सैनिकों की देखभाल करने की, जो बिना शर्त हर समय हमें सुरक्षित रखते हैं। अब जरूरत उनके लिए कुछ करने की है न कि शब्दजाल बुनने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ओआरओपी के मुद्दे पर बुधवार को ही भिवानी के पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल ने आत्महत्या कर पूरे देश को झकझोर दिया था। उनकी मौत के बाद से ही राजधानी का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। तमाम विपक्षी दलों ने ओआरओपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार को घेर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed