फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition to funeral of coronavirus victim in Meghalaya is a blot on consciousness of society: Venkaiah Naidu

मेघालय : कोरोना से मरने वाले डॉक्टर के अंतिम संस्कार का विरोध, उप राष्ट्रपति ने कहा- ऐसी घटनाएं समाज के लिए धब्बा

Fri, 17 Apr 2020 04:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Apr 2020 04:42 PM IST
सार

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि वह इस समाचार से बेहद आहत हैं कि मेघालय में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मरने वाले एक डॉक्टर के अंतिम संस्कार का यह कहते हुए विरोध किया कि इससे बीमारी और फैल सकती है। नायडू ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज की अंतरात्मा पर धब्बे की तरह हैं। 

विज्ञापन
Opposition to funeral of coronavirus victim in Meghalaya is a blot on consciousness of society: Venkaiah Naidu
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)

विस्तार

एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मेघालय के कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वाले एक डॉक्टर के अंतिम संस्कार में 36 घंटे की देरी हुई, उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'ऐसी घटनाएं समाज की अंतरात्मा के लिए धब्बा हैं और पार्टी, धर्म व क्षेत्र से परे हम सबके लिए यह गंभीर चिंता का विषय हैं।'

विज्ञापन


नायडू ने कहा कि स्थानीय लोगों के इस तरह के व्यवहार के बाद मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को खुद मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उप राष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए लोगों को शिक्षित करना होगा और कोरोना वायरस को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना होगा।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने यह मामला गृह सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के महानिदेशक के साथ भी साझा किया है और कहा है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार को लेकर मार्च में ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं सभी नागरिकों से संवेदनशील होने का अनुरोध करता हूं। लोगों को जिम्मेदारी के मुताबिक कदम उठाने चाहिए और अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह समय सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed