नोटबंदी पर एकजुट हुए विपक्ष के प्रधानमंत्री मोदी पर 10 बड़े हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माया-ममता और राहुल ने किया हमला
-बीजेपी मीडिया को मैनेज करके हमारी छवि खराब करवाने की कोशिश कर रही हैः मायावती
-पीएम दलित की बेटी से खफा हैं। भाजपा नहीं चाहती कि दलित की बेटी के हाथ मास्टर चाबी आएः मायावती
-प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो भाजपा भी अपने चंदे का हिसाब देः मायावती
-मुझे खास सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बीएसपी में जो खास लोग हैं बीजेपी अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर सकती हैः मायावती
-पीएम ने नोटबंदी को आतंकवाद की कमर तोड़ने वाला कदम बताया था, लेकिन कश्मीर में आतंकवादियों की जेब से दो हजार के नए नोट मिले, इसका जिम्मेदार कौन हैः राहुल
-नोटबंदी का फैसले का लक्ष्य गरीबों के पैसे के बल पर अमीरों का कर्जा माफ करना आपके तर्क फेल हो रहे हैं मोदी जीः राहुल
-नोटबंदी से कालाधन तो कम नहीं हुआ बल्कि कालाबाजारी बढ़ गई, कैश को बदलने के लिए नया काला बाजार बन गया हैः राहुल
-सहारा की डायरियों में नाम आने पर शीला दीक्षित ने जांच की मांग की है क्या प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कर पाएंगेः राहुल
- नोटबंदी एक मेगा स्कैम है, आजादी के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ, इसकी वजह से आज देश की अर्थव्यवथा चरमरा गई हैः ममता बनर्जी
-हम कुछ बोलते हैं तो कहते हैं कि कुछ मत बोलो गब्बर आ जाएगा, ये क्या हैः ममता