फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition questions need for special session to pass women's reservation bill, demands OBC quota

महिला आरक्षण: 'जनगणना से पहले लागू नहीं हो सकता विधेयक, तो विशेष सत्र बुलाने का क्या मतलब,' विपक्ष का सवाल

Wed, 20 Sep 2023 05:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

विपक्षी दलों राकांपा और सपा ने बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी के लिए कोटा की मांग की और पूछा कि जब जनगणना और परिसीमन से पहले विधेयक को लागू नहीं किया जा सकता है तो विशेष सत्र बुलाने का क्या कारण है। 

विज्ञापन
Opposition questions need for special session to pass women's reservation bill, demands OBC quota
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विपक्षी दलों राकांपा और सपा ने बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी के लिए कोटा की मांग की और पूछा कि जब जनगणना और परिसीमन से पहले विधेयक को लागू नहीं किया जा सकता है तो विशेष सत्र बुलाने का क्या कारण है। 

विज्ञापन

 

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने इस कानून को 'पोस्ट डेटेड चेक' बताया और मांग की कि सरकार इसे लागू करने की तारीख और समयसीमा बताए। सुले ने 128वें संविधान संशोधन विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को मंजूरी देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर सवाल उठाया जबकि जनगणना और परिसीमन के बिना इसे लागू नहीं किया जा सकता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि चूंकि जनगणना और परिसीमन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इसलिए विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में भी पेश किया जा सकता था। 

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'देश में सूखा है। इस विशेष सत्र में सूखे पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? सरकार से मेरा सवाल है कि अगली जनगणना की तारीख क्या है... परिसीमन की तारीख अनिश्चित है। अत, (महिला) आरक्षण विधेयक जो दो अनिश्चित तिथियों पर निर्भर है, हम उसे कैसे प्राप्त करेंगे? जनगणना या परिसीमन के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है, इसके लिए तारीख और समय सीमा क्या है।'
 

भाजपा द्वारा निशिकांत दुबे को चर्चा के मुख्य वक्ता के रूप में मैदान में उतारने पर सुले ने कहा कि उन्हें लगता है कि भाजपा 'अग्रिम जमानत' ले रही है क्योंकि दुबे ने वही सवाल उठाए जो विपक्ष ने कल पूछे थे। उन्होंने कहा, 'हमें ओबीसी आरक्षण की मांग क्यों नहीं करनी चाहिए? यह एक सुनहरा अवसर है... बड़े दिल से विशेष सत्र में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए संविधान संशोधन करते हैं। आइए देश को एक संदेश भेजें कि हम एससी, एसटी और ओबीसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें गलत क्या है? अगर उनका नजरिया अलग है तो भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।'
 

समाजवादी पार्टी की सदस्य डिंपल यादव ने विधेयक में पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की।
 

वहीं, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला और उस पर महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक लाकर देश की महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। संविधान संशोधन विधेयक - नारीशक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर चर्चा में भाग लेते हुए  उन्होंने कहा, 'आप घंटों में नोटबंदी कर सकते हैं, जीएसटी पारित कर सकते हैं, आप महिला आरक्षण विधेयक को लागू क्यों नहीं कर सकते...?' 
 

बादल ने गुजरात में बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को सजा में छूट दिए जाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए अपने नेताओं पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर भी सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 26 फीसदी की वृद्धि हुई है। यही कारण है कि मणिपुर जैसी घटना होती है और सरकार अपना मुंह तभी खोलती है जब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed