फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition protest in parliament, Special things of winter session Sixth day

नोटबंदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष का सड़क से संसद तक सियासी संग्राम

Wed, 23 Nov 2016 10:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
opposition protest in parliament, Special things of winter session Sixth day
- फोटो : pti

नोट बंदी के फैसले के खिलाफ एकजुट विपक्ष ने बुधवार को सरकार के खिलाफ सड़क से संसद तक मोर्चा खोला। बीजेडी और टीआरएस को छोड़ कर अन्य विपक्षी दलों के 200 से अधिक सांसदों ने पहले संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तो बाद में संसद की कार्यवाही ठप कर दी। इस मुद्दे पर सरकार की सियासी घेराबंदी में जुटे विपक्ष ने 28 मार्च को देश भर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


उधर अपने पुराने रुख पर अडिग सरकार ने दो टूक शब्दों में विपक्ष के सामने घुटने न टेकने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने विपक्ष की नोट बंदी के फैसले के कथित रूप से लीक होने के आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने और लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन


नोट बंदी के फैसले ने वर्ष 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार विपक्ष को एकजुट होने का मौका दे दिया है। अब तक इस फैसले के खिलाफ सरकार पर अलग-अलग हमला बोलने वाले विपक्ष ने बुधवार को सड़क और संसद में एकजुट हो कर हमला बोला। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर आर्थिक अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, सपा, बसपा, वाम दल, डीएमके, एआईएडीएमके, जदयू, राजद, इनेलो सहित कई अन्य दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्ष ने राज्यसभा में नोट बंदी के फैसले के लीक होने की जांच जेपीसी से कराने, प्रधानमंत्री को राज्यसभा में आ कर जवाब देने तो लोकसभा में मत विभाजन वाले नियम के तहत चर्चा कराने की मांग करते हुए जम कर हंगामा किया। इस कारण संसद की कार्यवाही लगातार 8वें दिन भी ठप रही। 

विपक्ष एकजुटता में सियासी लाभ देख रही है सरकार
अपने सख्त रुख के कारण विपक्ष को एक होने का मौका देने के बावजूद सरकार इसमें सियासी लाभ देख रही है। सरकार का कहना है कि इस फैसले को जनता का व्यापक समर्थन हासिल होने के कारण विरोध करने वाले के खिलाफ गलत धारणा बन रही है। सियासी संदेश जा रहा है कि विपक्ष काला धन के खिलाफ छेड़े गए अभियान के खिलाफ है। ऐसे में विपक्ष जितना एजुट होगा, सरकार को उतना ही ज्यादा सियासी लाभ होगा। यही कारण है कि चर्चा के सवाल पर सरकार अपना रुख नरम करने के लिए तैयार नहीं है।

सख्त रुख के बीच सरकार ने शिवसेना-अकाली दल को साधा

opposition protest in parliament, Special things of winter session Sixth day

नोट बंदी के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर विपक्ष के सुर में सुर मिला कर सरकार की परेशानी बढ़ाने वाली शिवसेना और अकाली दल ने बुधवार को अपना स्टैंड बदल लिया। सहयोगी पार्टी के भी खिलाफ होने का संदेश देने से बचने केलिए मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री ने इन दोनों ही दलों के सांसदों से मुलाकात कर इनकी कुछ मांगें पूरी कर दी थी। इसके अलावा जिस प्रकार संसद में चर्चा के सवाल पर सरकार को बीजेडी और टीआरएस का साथ मिला, उससे रणनीतिकार खुश हैं। गौरतलब है कि इन दोनों ही दलों ने सरकार के रुख का समर्थन करते हुए बिना मतदान वाले नियम के तहत चर्चा की मांग की।

यह बिना सोचे समझे लिया गया दुनिया का सबसे विलक्षण प्रयोग है। कुछ लोगों के कालाधन को सामने लाने केलिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया।
राहुल गांधी, उपाध्यक्ष कांग्रेस

यह तानाशाही है। सोमवार को सभी विपक्षी दल देश भर में अलग-अलग प्रदर्शन कर सरकार पर धावा बोलेंगे। इस फैसले के कारण 74 लोगों की मौत हुई है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
सीताराम येचुरी, महासचिव, माकपा

फैसले से लोगों को कठिनाई हुई है। इसके बावजूद पूरा देश प्रधानमंत्री और इस फैसले के साथ खड़ा है। विपक्ष को गुमराह करने से बचना चाहिए और चर्चा से भागना नहीं चाहिए।
अनंत कुमार, संसदीय कार्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed