फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition meeting on president election, To Pick President Candidate

विपक्ष की बैठक से पहले सोनिया से मिलने पहुंचे गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल

Thu, 22 Jun 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
opposition meeting on president election, To Pick President Candidate
विपक्ष की बैठक

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर होने वाली आज विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने से पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और सांसद अहमद पटेल सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ उनसे मिलने पहुंचे।  

विज्ञापन


वहीं, आरजेडी नेता आरपी सिंह ने जेडीयू नेता वरिष्ठ नारायण सिंह की बात का कटाक्ष करते हुए कहा है कि एक तरफ तो सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन बनाने की पहल की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की बात कर रहे है।   
विज्ञापन



इससे पहले बिहार के जेडीयू अध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि विपक्ष को बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देना चाहिए। नारायण का ये बयान आज होने वाली विपक्ष की 17 दलों की बैठक से पहले आया है। एबीपी न्यूज से बातचीत में नारायण ने कहा कि गैर-एनडीए दलों में शामिल सभी दलों को एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चलना चाहिए। 

बता दें कि, राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष आज बैठक करेगा, जिसमें में अन्य दल हिस्सा लेंगे। इस बैठक में रामनाथ कोविंद को समर्थन देने पर फैसला ले सकता है या अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है। वहीं एनडीए उम्मीदवार को जेडीयू के समर्थन से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि जेडीयू रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के लिए राजी हो गई है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी ने भी कोविंद के नाम पर समर्थन दे दिया है। 

बुधवार देर शाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली आवास पहुंची। एनडीए की ओर से रामनाथ कोविंद का नाम सामने आने के बाद से राजनैतिक गलियारों में मीरा कुमार के नाम को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। माना जा रहा है कि यूपीए की ओर से मीरा कुमार का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए आगे किया जा सकता है। 


बता दें कि अप्रैल में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर विपक्ष का नेतृत्व करने की बात कही थी, लेकिन एनडीए की ओर से कोविंद का नाम सामने आने के बाद उन्होंने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया। वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी आज समर्थन को लेकर बैठक करने वाले हैं। विपक्ष की ओर से होने वाली बैठक में बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी भाग लेने पहुंचेंगी, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना पक्ष रखने के लिए किसी नेता को भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed