{"_id":"594a141e4f1c1b7c7a8b4677","slug":"nda-presidential-nominee-ramnath-kovind-met-bjp-senior-leader-murli-manohar-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद ने जोशी से मुलाकात की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद ने जोशी से मुलाकात की
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
RamNath Kovind meet joshi
- फोटो : ani
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अपने पत्ते खोलने के बाद एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की है। उन्होंने कोविंद से मिलकर उन्हें एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान बीजेपी के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा नाम सामने कर दिया जिस पर शायद ही पहले किसी ने अंदाजा लगाया हो।
विज्ञापन
अभी तक तमाम अटकलें झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु सहित, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई नामों को लेकर चल रही थी लेकिन इन सभी अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने एक बार में ही विराम लगा दिया।
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को सामने रखकर मोदी और शाह की जोड़ी ने बड़ा दांव चला है, भाजपा के बड़े दलित चेहरे रहे रामनाथ कोविंद राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं। हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले कोविंद को कानून का अच्छा जानकार माना जाता है ऐसे में राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर तमाम तरह की कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर भी उनका अनुभव काम आ सकता है।
विज्ञापन
Delhi: NDA presidential nominee #RamNathKovind met BJP senior leader Murli Manohar Joshi. pic.twitter.com/4LoGAsxrv4
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017