फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Leaders slams PM Narendra Modi Mission Shakti announcement 

मिशन शक्ति पर पीएम मोदी की घोषणा के बाद विपक्षी नेताओं ने बोला हमला, जानिए किसने क्या कहा?

Wed, 27 Mar 2019 09:43 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Opposition Leaders slams PM Narendra Modi Mission Shakti announcement 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल क्षमता के सफल प्रदर्शन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई घोषणा को लेकर उन पर कई विपक्षी नेताओं ने निशाना साधा है। इस कड़ी में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले ‘‘राजनीतिक फायदा लेने के लिए की गई यह एक और बेइंतहा नौटंकी’’ है। 

विज्ञापन


इसे आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार देते हुए ममता ने कहा कि अपनी ‘‘एक्सपायरी डेट’’ बीत जाने के बाद सरकार द्वारा इस मिशन की घोषणा की कोई जल्दबाजी नहीं थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ‘‘यह भाजपा की डूबती नैया बचाने वाले ऑक्सीजन’’ की तरह लग रहा है। ममता ने कहा कि वह इस बाबत चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का मिशन कार्यक्रम कई सालों से विश्व-स्तरीय है। हमें अपने वैज्ञानिकों, डीआरडीओ, अन्य अनुसंधान एवं अंतरिक्ष संगठनों पर हमेशा से गर्व रहा है।’’ 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत बना अंतरिक्ष की महाशक्ति, तीन मिनट में 300 किलोमीटर दूर 'दुश्मन' ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा कि अनुसंधान, अंतरिक्ष प्रबंधन और विकास एक सतत प्रक्रिया है जो वर्षों तक चलती है और ‘‘हमेशा की तरह मोदी हर चीज का श्रेय लेना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय हमारे वैज्ञानिकों एवं अनुसंधान करने वालों को दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह इसके असल हकदार हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकर को दूसरों द्वारा किए गए काम या उनकी उपलब्धियों का श्रेय लेना बंद करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- मिशन शक्ति पर सियासत : राहुल का तंज, प्रधानमंत्री को 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एसैट प्रौद्योगिकी का सफल परीक्षण कर एक और मील का पत्थर हासिल करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और समूचे वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी है। 

नीतीश ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डीआरडीओ, वैज्ञानिकों को दी बधाई 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर बुधवार को डीआरडीओ एवं इस अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डीआरडीओ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के फलस्वरूप विश्व की अंतरिक्ष महाशक्तियों के क्लब में भारत के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अब तक रूस, अमेरिका और चीन के पास ही यह क्षमता थी। नीतीश ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ भविष्य में देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ की सफलता डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। ‘‘मेरी शुभकामनायें उनके साथ हैं। पूरे देश को उन पर गर्व है।’’

अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराने पर पीएम के संबोधन का संज्ञान ले आयोग : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि चुनाव आयोग को अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराने पर पीएम मोदी द्वाराचुनावी लाभ की राजनीति करने का संज्ञान लेना चाहिए। मायावती ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश के रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराए जाने का सफल परीक्षण करके देश का सिर ऊंचा करने के लिए वह बधाई देती हैं। लेकिन इसकी आड़ में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी लाभ के लिए राजनीति करना अति निंदनीय है। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कदम किसी देश के खिलाफ नहीं है और हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर पृथ्वी की निचली कक्षा 'एलईओ' में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। यह लाइव सैटेलाइट एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, जिसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है। यह अभियान तीन मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed