{"_id":"5d4f53498ebc3e6cbc33ad32","slug":"opposition-attackers-due-to-photo-of-chief-minister-and-bjp-mla-on-cereal-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को दिए मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक की तस्वीर वाले अनाज के थैले, विपक्ष ने बनाया मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ पीड़ितों को दिए मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक की तस्वीर वाले अनाज के थैले, विपक्ष ने बनाया मुद्दा
Sun, 11 Aug 2019 04:59 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले अनाज और खाद्य पदार्थ के थैलों पर मुख्यमंत्री और विधायक की तस्वीर छपे होने पर विपक्षियों ने इसे मुद्दा बना लिया है। दरअसल महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में लोगों को अनाज के थैले दिए गए थे। इस पर विपक्ष का कहना है कि राज्य सरकार आसन्न चुनाव को ध्यान में रखते हुए बेशर्मी से अपना विज्ञापन कर रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित करने वाले इन थैलों में चावल और गेंहूं है जिस पर एक स्टीकर भी चिपकाया गया है। उस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा विधायक सुरेश हलवांकर की तस्वीर छपी हैं। फोटो पर एक कैप्शन भी लिखा हुआ है (अगस्त 2019) बाढ़ प्रभावित परिवारों परिवारों को वितरित मुफ्त चावल और गेहूं।
इस आरोप को झूठा करार देते हुए विधायक ने कहा कि विपक्ष इसलिए उन पर आरोप लगा रहा है क्योंकि जिस प्रकार से सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवायी है उससे उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है ।
विज्ञापन
थैलों स्टीकर लगाये जाने का बचाव करते हुए विधायक ने कहा कि इस कदम से प्रभावित लोगों को यह जानने में मदद मिलेगी कि यह अनाज सरकार की ओर से उन्हें मुफ्त दिया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण ने कहा कि इतनी समझ होनी चाहिए कि कब और कहां विज्ञापन किया जाए ?