फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Alliance: Seat-sharing talks on between Ashok Gehlot, Akhilesh Yadav says Congress

Opposition: कांग्रेस बोली- सीट बंटवारे पर गहलोत-अखिलेश यादव के बीच बातचीत जारी, नीतीश से नहीं हो पा रही बात

Sat, 27 Jan 2024 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

Opposition: जयराम रमेश ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के साथ 'सकारात्मक' और' रचनात्मक' माहौल में बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के साथ बात नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Opposition Alliance: Seat-sharing talks on between Ashok Gehlot, Akhilesh Yadav says Congress
अशोक गहलोत, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में आगामी आम चुनाव के लिए कुछ ही महीनों का समय बचा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बीच, कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है और जब कोई फॉर्मूला तय हो जाएगा तो वह इसकी जानकारी देगी। 

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से यह बयान तब आया है, जब अखिलेश यादव ने बयान दिया कि उत्तर प्रदेश में 11 मजबूत लोकसभा सीटों पर उनकी समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन अच्छी शुरुआत है। उत्तर प्रदेश से संसद के निचले सदन में अस्सी सदस्य चुनकर आते हैं और चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के साथ सकारात्मक माहौल में चल रही बातचीत: रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सीटों के बंटवारे को लेकर यादव के साथ 'सकारात्मक' और' रचनात्मक' माहौल में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, एक फॉर्मूले को जब अंतिम रूप दे दिया जाएगा तो हम आपको (मीडिया) सूचित कर देंगे। 

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने एक्स पर क्या कहा था
सीटों के बंटवारे पर उत्तर प्रदेश में जो सहमति बनेगी, वह कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए फायदेमंद होगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर कहा था, कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ आगे बढ़ेगा। 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी।  

खरगे की नीतीश से नहीं हो पा रही बात
रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रमुख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है। बिहारी की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में बिहार भाजपा की कार्य समिति की बैठक चल रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के विधायकों की भी बैठक है। कांग्रेस की पूर्णिया में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज बैठक है। उधर, नीतीश कुमार ने कल जदयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है और अपने अगले दो-तीन दिनों के कार्यक्रमों को टाल दिया है। वहीं, राजद नीतीश के जवाब का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed