फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn's claims are wrong, there's no Chinese intrusion in Arunachal- CM Pema Khandu

अरुणाचल प्रदेश: सीएम खांडू का चीनी घुसपैठ से साफ इनकार, कहा- राहुल को पूर्वोत्तर की जानकारी नहीं

Thu, 15 Sep 2022 06:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 15 Sep 2022 06:27 PM IST
सार

चीन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पूर्वोत्तर का ज्यादा ज्ञान नहीं है, अरुणाचल की तो बात ही छोड़ दीजिए।

विज्ञापन
Oppn's claims are wrong, there's no Chinese intrusion in Arunachal- CM Pema Khandu
CM Pema Khandu - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने प्रदेश में चीनी घुसपैठ से साफ इनकार किया है। सीएम खांडू ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर देखा था कि चीन हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है और फिर से कुछ निर्माण किया जा रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। इस बारे में मैंने भारतीय सेना से भी चर्चा की। मुझे मिली रिपोर्ट के अनुसार चीनी हमारी सीमा में नहीं घुसे। सीएम ने कहा कि उनकी सभी गतिविधियां चीनी क्षेत्र (तिब्बत-चीन क्षेत्र में) में चल रही हैं। विपक्ष के दावे गलत हैं। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि अरुणाचल में चीनी घुसपैठ नहीं हुई है। 

विज्ञापन

 

चीन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को पूर्वोत्तर का ज्यादा ज्ञान नहीं है, अरुणाचल की तो बात ही छोड़ दीजिए। वह पूर्वोत्तर के ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिन पर उन्हें गहराई से जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में बिना किसी लड़ाई के चीन को भारत का 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र दे दिया था। अपने ट्वीट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि भारत सरकार इस क्षेत्र को कैसे फिर से हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed