फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   operation sindoor make terror hotbed in rubble satellite image shows indian missile attack impact

Operation Sindoor: 10 मिनट में चार मिसाइलें... पाकिस्तानी दहशतगर्दों को भारत ने दिया अकल्पनीय दंड; तस्वीरें

Thu, 08 May 2025 08:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 May 2025 08:50 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों को 'अकल्पनीय दंड' दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों की तबाही साफ देखी जा सकती है। कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं। 

विज्ञापन
operation sindoor make terror hotbed in rubble satellite image shows indian missile attack impact
ऑपरेशन सिंदूर के बाद की तबाही की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के एक कार्यक्रम में देश के क्रोध को रेखांकित किया था। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि सेना दहशतगर्दों को ऐसा दंड देगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। कुछ ऐसा ही किया सेना ने जब 10 मिनट में ताबड़तोड़ 4 मिसाइलें दागीं गईं। खास बात ये कि भारत ने अपनी सरजमीं से ही ये कार्रवाई की। पाकिस्तान के मुरीदके में हुई इस कार्रवाई के दौरान आतंकी संगठन- लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय पूरी तरह बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने बताई आतंकियों के मरने की संख्या
सेना के इस ऑपरेशन के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से एक सूत्र ने अहम जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई इस रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ ने बृहस्पतिवार को एक सर्वदलीय बैठक के दौरान बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधिकारिक कश्मीर (पीओके) में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 100 आतंकियों की मौत हुई।
विज्ञापन


ऑपरेशन अभी भी जारी- रक्षा मंत्री
बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। इसलिए आतंकियों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना कठिन है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह संवेदनशील समय है, और देश के हित में विस्तृत सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तो भारत इसका माकूल जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा खौफनाक मंजर
इससे पहले मुरीदके में मिसाइल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आईं। इनमें भारत के हमले से पाकिस्तान में हुई तबाही का मंजर दिखाई दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि हमले में कई इमारतें तबाह हुई हैं। साथ ही सूत्रों की माने तो भारतीय सेना की तरफ से की गई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आंतकियों के ढेर होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि ऑपरेशन अब भी जारी है, इसलिए मृतकों की सही संख्या बताना अभी संभव नहीं है।  

हमले के बाद सिर्फ मलबे का ढेर
मैक्सर टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के बहावलपुर में भारी तबाही मचाई। तस्वीरों में दिख रहा है कि भारत के हमले से पहले जो इमारतें दिखाईं दे रहीं थी, हमले के बाद वहां सिर्फ मलबे का ढेर दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में भी ऐसे ही इमारतों का मलबा दिखाई दे रहा है।  
 

operation sindoor make terror hotbed in rubble satellite image shows indian missile attack impact
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें जारी - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
10 मिनट से भी कम समय में चार मिसाइल हमले
पाकिस्तान के शेखुपुरा जिले के एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर उस्मान जलीस ने बताया कि 'मध्य रात्रि को भारत ने मुरीदके में दो मिसाइलें दागीं। इसके कुछ देर बाद फिर से दो मिसाइलें दागीं गईं। यह पूरा हमला 10 मिनट से भी कम समय में हुआ। इस हमले में चार इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, जिनमें एक प्रशासनिक भवन, एक मस्जिद और दो रिहायशी इमारतें थीं।'
 

operation sindoor make terror hotbed in rubble satellite image shows indian missile attack impact
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर - फोटो : पीटीआई
जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के मुख्यालय पर भी हमले
भारत द्वारा सबसे बड़ा हमला बहावलपुर में किया गया। बहावलपुर में ही जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का ठिकाना है। दावा किया जा रहा है कि भारत के हमले में मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार मसूद अजहर कथित तौर पर अपने परिजनों की मौत पर फूट-फूटकर रोया। मसूद अजहर इस हमले में बाल-बाल बच गया क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने उसे एबटाबाद में आईएसआई के सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। 

operation sindoor make terror hotbed in rubble satellite image shows indian missile attack impact
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें जारी - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
भारत ने आतंकियों के पाकिस्तानी ठिकानों को नेस्तानाबूद किया
भारत ने बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह, मुरीदके में मरकज तैयबा, सियालकोट में सरजाल कैंप, सियालकोट में ही महमूना कैंप, बरनाला भिंबर में अहले हदीथ, कोटली में मरकज अब्बास, कोटली में ही मस्कर राहिल शहीद  और मुजफ्फराबाद में सवाई नाला इलाके में हमला कर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed