India Pakistan Tension: 'हम लाशें नहीं गिनते, पाकिस्तान ने अब हिमाकत की तो...': सैन्य अधिकारियों के बड़े बयान
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने मीडिया ब्रीफिंग की। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। वहीं पाक सेना के 35 से 40 जवान और अफसर भी ढेर किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने मीडिया ब्रीफिंग की। इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने बताया, पाकिस्तान के जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी में भारतीय सेना ने हमला किया और टार्गेट ध्वस्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रेंड क्रू ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया। जबकि हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उनके एयरबेस और पोस्ट पर लगातार हमले कर हमने उन्हें जवाब दिया। एयरमार्शल एके भारती ने आगे कहा कि, हमने वहां हमला किया जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द हो। आइए विस्तार से जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं के शीर्श अधिकारियों ने क्या बयान दिया।
प्रेस ब्रीफिंग में डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "पिछले 3-4 दिनों से जो गतिविधियां चल रही हैं, वो किसी युद्ध से कम नहीं हैं। सामान्य परिस्थितियों में एक-दूसरे देशों की वायुसेनाएं हवा में उड़कर एक-दूसरे पर हमला नहीं करतीं...सामान्य परिस्थितियों में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ आतंकवादियों द्वारा की जाती है। हमारे पास सूचना है कि नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना भी शामिल हो सकती है, जो हमारी चौकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है..."
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें
मीडिया के सवाल पर कि भारत की जवाबी कार्रवाई में दुश्मन सेना के कितने जवान हताहत हुए, एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारा काम टार्गेट को ध्वस्त करना था, न कि लाशें गिनना। एयर मार्शल ने कहा, "हमने जो भी तरीके और साधन चुने, उनका दुश्मन के ठिकानों पर वांछित असर हुआ। कितने लोग हताहत हुए? कितने घायल हुए? हमारा उद्देश्य हताहत करना नहीं था, लेकिन अगर हुए हैं, तो उन्हें गिनना उनका काम है। हमारा काम लक्ष्य को भेदना है, शवों की गिनती करना नहीं।'
भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने साफ किया है कि अगर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो सेना माकूल जवाब देगी। घई ने बताया कि हमारा उद्देश्य आतंकी शिविरों को ठिकाना बनाना था और बाद की हमारी कार्रवाई सिर्फ पाकिस्तान के उकसावे के जवाब में थी। इस वजह से पाकिस्तान के डीजीएमओ से उनकी पहल पर बातचीत की गई। हालांकि, अपेक्षित रूप से पाकिस्तान ने 10 मई को कुछ ही घंटों में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। अगली बार संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर सेना के कमांडरों को जवाब देने की खुली छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें: PAK के सैन्य ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस सिस्टम तक, भारत ने ऐसे साधा सटीक निशाना
सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवानों समेत 100 से ज्यादा अतंकियों के मारे जाने का दावा किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले दिनों कुछ हवाई अड्डों और सैन्य डंपों पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को विफल कर दिया। एयरमार्शल एके भारती ने कहा कि हमने दुश्मन पर वहां वार किया जहां उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
पाकिस्तानी सेना को हुए जान-माल के नुकसान के बारे में पूछे जाने पर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "मैंने नियंत्रण रेखा पर 35-40 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का उल्लेख किया है और कृपया याद रखें कि जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, तो पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया भी भारतीय सेना या भारतीय सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे पर थी। हमारे लक्ष्य आतंकवाद था और बाद में, जब उन्होंने हमारे बुनियादी ढांचे पर हवाई घुसपैठ और हवाई अभियान शुरू किए, तो हमने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इसमें लोग हताहत हुए होंगे, लेकिन उनका अभी भी आकलन किया जा रहा है।"
यह भी पढ़ें: कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान? संघर्ष विराम के पीछे की इनसाइड स्टोरी
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना की जबरदस्त ताकत देख पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि भारत ने कराची को निशाने पर रखते हुए अरब सागर में INS विक्रांत को तैनात कर दिया है। वाइस एडमिरल ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार अगर पाकिस्तान कोई कार्रवाई करने की हिम्मत करता है, तो पाकिस्तान जानता है कि हम क्या करने जा रहे हैं।
संबंधित वीडियो-