{"_id":"5eef9cfa7d971d7e30189627","slug":"operation-samudra-setu-ins-airavat-leaves-male-with-198-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन समुद्र सेतु : 198 भारतीयों को लेकर माले से रवाना हुआ आईएनएस एरावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन समुद्र सेतु : 198 भारतीयों को लेकर माले से रवाना हुआ आईएनएस एरावत
Sun, 21 Jun 2020 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस एरावत
- फोटो : twitter.com/indiannavy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस एरावत रविवार को मालदीव के माले से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन के लिए रवाना हुआ। ये भारतीय नागरिक कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गए थे। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
#WATCH: Indian Navy Ship (INS) Airavat leaves Port of Male in Maldives for Tuticorin (Tamil Nadu) after embarkation of 198 Indian citizens. #operationsamudrasetu pic.twitter.com/9xaptTpqi6
— ANI (@ANI) June 21, 2020
विज्ञापन
विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुद्र सेतु का अगला चरण शुरू हो गया है। ऑपरेशन समुद्रसेतु का पहला चरण आठ मई से 12 मई के बीच चला था, जिसमें आईएनएस जलश्व से 698 और आईएनएस मगर से 202 भारतीयों को देश वापस लाया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा भारत सरकार ने दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वायु मार्ग से वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत भी की थी। बता दें कि भारत भारत में अब तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण 4.1 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 13,200 लोगों की मौत हुई है।