फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga Live Updates, Air Force Also Ready To Rescue Stranded Indians In Ukraine, C17 Globemaster Ukrain

ऑपरेशन गंगा Live: अच्छी खबर- यूक्रेन से एक ही दिन में लाए जाएंगे 3726 भारतीय नागरिक

Thu, 03 Mar 2022 11:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Mar 2022 11:49 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा मिशन के तहत अब भारत सरकार लगातार वायुसेना की मदद ले रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि आज एक ही दिन में संकट में फंसे 3726 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन
Operation Ganga Live Updates, Air Force Also Ready To Rescue Stranded Indians In Ukraine, C17 Globemaster Ukrain
ऑपरेशन गंगा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार आठवें दिन भी जारी है। बढ़ते खतरा को देखते हुए भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिको को निकालने के लिए निकासी अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत वापस लाया जाएगा। इन सभी को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1,  बुडापेस्ट से 5  और रेजजो से 3 उड़ानें संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी विदेश मंत्रालय पहुंचे
यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद की सलाहकार समिति में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय पहुंचे हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संसद की बैठक की समिति को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


आठ मार्च तक 6300 और भारतीय नागरिकों को लाने की योजना
भारतीय वायुसेना ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान को तेज कर दिया है। इसके लिए दो मार्च से लेकर आठ मार्च तक 6300 उड़ानें संचालित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने किया यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत
वहीं इससे पहले यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed