मुंबई में तीन महीने बाद एक दिन में सिर्फ 700 नए मामले, हुए रिकॉर्ड परीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच मुंबई से एक राहत की खबर आई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई में आज सिर्फ 700 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यहां एक दिन में अब तक सर्वाधिक 8776 परीक्षण किए गए हैं।
ठाकरे ने कहा कि बीएमसी द्वारा शुरू किए गए 'चेज दी वायरस' अभियान के तहत मुंबई में और अधिक संख्या में परीक्षण किए जाएंगे। इसे पूरे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा।
Mumbai will see more testing with chase the virus initiative of the @mybmc . It is also the only city to have liberalised testing and allowed citizens to “test at will”.
विज्ञापन विज्ञापन
(2/n) — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 28, 2020
गौरतलब है कि शुरुआत में महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमण फैला था लेकिन कई तरह के कदमों और अभियानों की मदद से यहां स्थिति पर काबू पाया जा रहा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि सोमवार तक प्रदेश में रिकवरी दर 57.84 फीसदी हो गया है। वहीं, मृत्युदर 3.62 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 9,22,637 लोग होम क्वारंटीन और 44,136 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। देश में कोरोना के कहर से परेशान आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भी कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी।
उधर, बात करें राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की तो यहां अब तक 147896 सक्रिय मामले हैं, 221944 लोग ठीक हुए हैं और 13883 लोगों की मौत हुई है।