फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 60-65 seats for BJP if state elections held today: RSS survey

अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी को गुजरात में मिलेंगी 60-65 सीटेंः RSS सर्वे

Wed, 03 Aug 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Only 60-65 seats for BJP if state elections held today: RSS survey
गुजरात में बीजेपी
गुजरात में बीजेपी के लिए स्थिति अच्छी नहीं हैं। अगर अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने ही गढ़ में हार जाएगी। दलित आंदोलन के बाद पैदा हुई स्थिति के बीच अगर अभी राज्य विधानसभा के चुनाव होते हैं तो सत्तारुढ़ बीजेपी को केवल 60-65 सीटें ही मिलेंगी। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस और बीजेपी के सााझा सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, उना में मरी हुई गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई मामले के बाद राज्य में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है। दलित आंदोलन के बाद करीब दो हफ्तों तक कराए गए सर्वे में संघ प्रचारकों ने लोगों से राय लीं।
विज्ञापन

बीजेपी से दलित वोट छिटके

Only 60-65 seats for BJP if state elections held today: RSS survey
गुजरात में संघ का सर्वे
सर्वे में यह भी बात सामने आई है कि उना मामले के बाद बीजेपी के हिंदू वोटबैंक से दलित छिटक गए हैं। बताया जा रहा है कि सर्वे के बाद ही संघ के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सीएम पद छोड़ने के लिए मनाया। सर्वे में जो तस्वीर सामने आई है कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खराब है।



 

18 सीटों पर खासा नुकसान

Only 60-65 seats for BJP if state elections held today: RSS survey
गुजरात में बीजेपी
सर्वे में बताया जा रहा है कि पाटीदार और दलित आंदोलन के कारण बीजेपी को राज्य की 18 सीटों पर खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। गुजरात विधानभा में कुल 182 सीट हैं। संघ के सूत्रों ने बताया, 'संघ दलितों को हिंदू वोटबैंक का ही एक हिस्सा मानता है और हिंदुओं के बीच में ही ध्रुवीकरण को स्वीकार नहीं करेगा। पहले राज्य में दलित कांग्रेस के साथ थे जिन्हें बीजेपी ने अपने पाले में लाकर बड़ी सफलता हासिल की थी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed