{"_id":"5bc3539dbdec22694c342602","slug":"online-sale-of-alcohol-in-maharashtra-home-delivery-can-be-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में शराब की ऑनलाइन बिक्री, होम डिलिवरी की मिल सकती है इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में शराब की ऑनलाइन बिक्री, होम डिलिवरी की मिल सकती है इजाजत
भाषा, मुबंई
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शराब बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री एवं होम डिलिवरी की अनुमति देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इससे नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने के मामलों पर लगाम लग सकेगी। आबकारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को मीड़िया को बताया, “हम नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने की घटनाओं को रोकना चाहते हैं। शराब को घर तक पहुंचाने से इसमें मदद मिलेगी।”
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि यह निर्णय कब से प्रभावी होगा। नाम उजागर न करने की शर्त पर आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस फैसले के पीछे राजस्व बढ़ाना भी एक मुख्य लक्ष्य है।अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनियां इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन