{"_id":"6248c86d52cc757c7857bb70","slug":"online-broadcast-service-portal-starts-from-monday-all-ministries-will-be-interconnected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा पोर्टल: कल से सभी मंत्रालय आपस में जुड़ जाएंगे, अनुमति के लिए मंत्रालयों के विभागों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेवा पोर्टल: कल से सभी मंत्रालय आपस में जुड़ जाएंगे, अनुमति के लिए मंत्रालयों के विभागों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
Sun, 03 Apr 2022 03:34 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ऑनलाइन पोर्टल प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल सोमवार से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर देगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार की ओर से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। इतना ही नहीं, यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों से भी लिंक हो जाएगा। इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी और आवेदक ट्रैक कर सकेगा कि उसके आवेदन की स्थिति क्या है।
विज्ञापन
पोर्टल के माध्यम से अब प्रसारकों को किसी भी तरह की अनुमति के लिए मंत्रालयों के विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, और वह ऑनलाइन आवेदन और अनुमति प्राप्त कर सकेंगे, इसके अलावा अगर उन्हें अनुमति में परिवर्तन करना है और शुल्क का भुगतान करना है तो भी वह इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों के पोर्टल से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
इससे अंतर मंत्रालयी अनुमतियों के लिए भी आसानी होगी। इसकी मदद से निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के अपलिंकिंग, डाउनलिंकिंग और टेलिपोर्टिंग, समाचार एजेंसियों द्वारा अपलिंक समाचार सभाओं के लिए एसएनजी, डीएसएनजी के उपयोग की अनुमति की आवश्यकता होती है। इस सेवा के नए तेवर और कलेवर इस तरह के आवेदकों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन