फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion price 5 paisa per KG in maharashtra?

प्याज की कीमत 5 पैसे प्रति किलो, गुस्साए किसान ने खेत में फेंका प्याज

Thu, 25 Aug 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Onion price 5 paisa per KG in maharashtra?
- फोटो : getty images

जहां एक तरफ लोग मंहगाई को लेकर परेशान हैं, दाल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं एक किसान इस बात से दुखी है कि उसके प्याज की कीमत मात्र 5 पैसे प्रति किलो लगाई जा रही है। सरकार उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है लेकिन इस किसान का ज्यादा उत्पादन समस्या बना हुआ है।

विज्ञापन


इकॉनोमिक टॉइम्स की खबर के मुताबिक मिलिंद दराड़े नामक किसान के संयुक्त परिवार ने अपने 10 एकड़ खेत में करीब 1,000 क्विंटल प्याज पैदा की लेकिन अब उन्हें यह प्याज घाटे का सौदा लग रहा है। मिलिंद को उनकी प्याज के लिए 5 पैसे प्रति किलो का रेट ऑफर किया गया था। गुस्साए किसान ने प्याज को अपने खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, प्याज को इस दाम में बेचने से अच्छा होगा कि उसकी खाद बना लें। नासिक के लासलगांव एपीएमसी में बुधवार को प्याज की औसतन थोक कीमत 2-8 रुपये प्रति किलो के बीच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण प्याज खराब हो रहा है

Onion price 5 paisa per KG in maharashtra?

दराड़े ने दावा कि उन्होंने अपनी पूरी पैदावार में से केवल 200 क्विंटल प्याज बेची क्योंकि वह रेट्स सुधरने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'शनिवार को मुझे 4.50 रुपये प्रति किलो का रेट मिला था, जिसके बाद मैं सोमवार को 13 क्विंटल प्याज दोबारा मार्केट में ले गया। लेकिन मार्केट अच्छा नहीं चल रहा है।

बारिश के कारण प्याज खराब हो रहा है।' हालांकि, महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव ऐंड मार्केटिंग मिनिस्टर सुभाष देशमुख ने इतनी कम कीमत पर प्याज बिकने से जुड़ी खबरों से इनकार किया। उन्होंने 5 पैसे प्रति किलो पर प्याज बेचे जाने के मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि 2015 में प्याज की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। जिसके बाद देश भर में किसानों ने इसके पैदावार क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed