फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one third ice shelf may fell in sea due to global warming in antarctica

अध्ययन: ग्लोबल वार्मिंग से अंटार्कटिक में एक तिहाई आइस शेल्फ के समुद्र में गिरने का खतरा

Sat, 10 Apr 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 03:10 AM IST
सार

  • वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक सत्र से चार डिग्री सेल्सियस अधिक होने से होगा नुकसान

विज्ञापन
one third ice shelf may fell in sea due to global warming in antarctica
antartica - फोटो : social media

विस्तार

अगर वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक स्तर से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचता है तो एक तिहाई अंटार्कटिक आइस शेल्फ क्षेत्र के समुद्र में गिरने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


एक अध्ययन के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग के चलते समस्त अंटार्कटिका आइस शेल्फ क्षेत्र यानी करी पांच लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से पर अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है। इसमें अंटार्कटिक प्रायद्वीप का 67 फीसदी हिस्सा भी शामिल है। यह अध्ययन जियोफिजिकल रिसर्च लेटर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने बताया,  प्रायद्वीप पर बची सबसे बड़ी बर्फ की चट्टान लार्सन सी उन चार चट्टानों में शामिल हैं, जिनके समुद्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा है। लार्सन सी 2017 में विशालकाय हिमखंड ए68 से अलग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग की शोधकर्ता एला गिलबर्ट ने कहा, आइस शेल्फ पृथ्वी से ग्लेश्यिरों को समुद्र में गिरने से रोकते हैं और समुद्र का स्तर में वृद्धि में इनका योगदान होता है।


इनके गिरने का मतलब होगा कि ग्लेश्यिरों से समुद्र में इतना पानी गिरेगा कि जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अगर हम तापमान को चार डिग्री की जगह दो डिग्री सेल्सियस पर सीमित कर दें तो जोखिम आधा होगा और समुद्र के स्तर में वृद्धि से बच सकते हैं।

गिलबर्ट ने कहा, जब आइस शेल्फ की सतह पर बर्फ पिघलती है तो यह इन्हें काफी नुकसान पहुंचाती है, जिससे इनके टूटने का खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed