{"_id":"5a49aabd4f1c1b96368b7ce2","slug":"one-of-the-petitioners-in-triple-talaq-case-ishrat-jahan-joins-bjp-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल होने के बाद बोलीं इशरत- महिलाओं के लिए उठाऊंगी आवाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा में शामिल होने के बाद बोलीं इशरत- महिलाओं के लिए उठाऊंगी आवाज
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ SC में आवाज उठाने वाली इशरत जहां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तीन तलाक के खिलाफ कदम उठाने में मदद करने वाली मुस्लिम महिला इशरत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है। इशरत ने कोलकाता में बीजेपी की हावड़ा ऑफिस में शामिल होने की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन
राज्य के जनरल सेक्रेटरी सत्यम बासू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इशरत बीजेपी की हावड़ा यूनिट का हिस्सा बनी हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने पीएम मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पीड़ितों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण कानून लेकर आए हैं। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं पार्टी की महिला शाखा के साथ काम करूंगी।
विज्ञापन
Modi ji made a revolutionary law in the interest of victims, I was very happy. I will work in the party's women wing: Ishrat Jehan, #TripleTalaq petitioner who joined BJP pic.twitter.com/32QEGGqKBS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 1, 2018
इशरत उन पांच महिलाओं में एक हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई थी। कोर्ट में याचिका डालने वाली इशरत को उनके पति ने साल 2014 में दुबई से फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था।
पढ़ें: तीन तलाक कानून पर मुफ्ती मासूम ने संसद के फैसले को बताया गलत, जानिए क्या बोले
कोलकाता में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें पार्टी सूत्रों से पता चला कि इशरत ने पार्टी की हावड़ा यूनिट को ज्वाइन कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस पर इशरत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।