फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one of the hottest place in india titlagarh is facing undeclared curfew

ओडिशा का एक कस्बा ऐसा भी, जहां हर रोज लगता है 'कर्फ्यू'

Mon, 02 May 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
one of the hottest place in india titlagarh is facing undeclared curfew
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओडिशा के भुवनेश्वर से 450 किलोमीटर दूर तीतलगढ़ इन दिनों अघोषित कर्फ्यू झेल रहा है। कर्फ्यू न प्रशासन ने लगाया है, न किसी पुलिस ने बल्कि ये कर्फ्यू गर्मी की वजह ले लगा हुआ है। सुबह के 10.30 बजे तक लोग अपनी दुकान बंद कर देते हैं और 11 बजे तक सड़के विरान हो जाती हैं। अपनी दुकान बंद कर जा रहे रोहित जैन बताते हैं कि 'कोई पागल ही होगा जो जलते सूरज  में चलेगा। इतना ही नहीं पशु भी छाजनों में रहते हैं।' दूसरे मौसमों में तीतलगढ़ की बाजार 10.30 बजे खुलती है। तीतलागढ़ देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। इस बेदर्द गर्मी में यहां के लोग घर में बंध कर ही रहते हैं। 

विज्ञापन


60 हजार लोगों वाले इस कस्बे का नाम भी यहां के मौसम पर पड़ा है। ततला का मतलब संभलपुरी बोली में 'बहुत गर्म' होता है। इस साल अप्रैल में यहा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 48.5 डिग्री सेल्सियस तक था। कस्बे का अब तक सबसे गर्म दिन था 2003 में जून 3 को जब यहां का तापमाम 50.1 तक रिकार्ड किया गया था। इस कस्बे के लोगों को अपना काम निपटाने के लिए समय में बंध कर रहना पड़ता है। सुबह के समय वो 10.30 से पहले और शाम को 6 बजे के बाद ही अपना काम निपटाते हैं।
विज्ञापन


तीतलागढ़ के निवासी मनीष मांझी का कहना है 'इस गर्मी हम लोगों ने खुद पर कर्फ्यू लगा रखा है'। बीते अनुभवों से हम समझ चुके हैं और गर्मी के दौरान शादी अथवा किसी अन्य तरह का कार्यक्रम के आयोजन की नहीं सोचते। बालनगिर जिले में स्थित इस कस्बे का करीब 14.7% हिस्सा जंगल है फिर भी पेड़ इस गर्मी में नहीं बच पाते हैं। बालनगिर के प्रभागीय वन अधिकारी  रश्मि रंजन नायक का दावा है कि केवल 40 प्रतिशत पेड़ ही बच पाएं हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कि वो हर साल पौधारोपण करते हैं फिर भी जगह गर्म ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed