फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One nation, one election panel head Kovind holds deliberations with ex CEC, former HC chief justices

One Nation-One Election: कोविंद ने एक साथ चुनाव पर शुरू किया मंथन, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों से की मुलाकात

Thu, 18 Jan 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

One Nation-One Election: देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और उच्च न्यायालय पूर्व मुख्य न्यायाधीशों से मुलाकात की है और उनके साथ इस पर चर्चा की है। 

विज्ञापन
One nation, one election panel head Kovind holds deliberations with ex CEC, former HC chief justices
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर मंथन शुरू कर दिया है। इसको लेकर गुरुवार को उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ मुलाकात की। कोविंद समिति की ओर से हाल ही में जनता से 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर राय मांगी थी। उसके कुछ दिनों बाद यह मुलाकात हो रही है। वह इस मुद्दे पर बनी उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख हैं। 

विज्ञापन

एक दिन पहले कोविंद ने मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वरनाथ भंडारी से मुलाकात की थी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोविंद ने आज दोपहर विचार-विमर्श को जारी रखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोरला रोहिणी और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ चर्चा की। इसमें यह भी कहा गया कि परामर्श प्रक्रिया आने वाले दिनों में जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के मुद्दे पर आम जनता और सियासी दलों से सुझाव मांगे हैं। इसमें कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, संविधान विशेषज्ञों और पूर्व मुख्य चुनाव आयोग समेत प्रख्यात न्यायविदों से भी उनके विचार जानने के लिए संपर्क किया गया है। 

विज्ञापन

इस समिति का गठन पिछले साल सितंबर में किया गया था। तबसे इसकी दो बैठकें हो चुकी हैं। आयोग ने हाल ही में राजनीतिक दलों को पत्र लिखा था और उनसे एक साथ चुनाव कराने को लेकर उनकी राय मांगी गई थी। आयोग ने बाद में दलों को रिमाइंडर भी भेजा। छह राष्ट्रीय, तेत्तीस राज्य स्तरीय और सात पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों को पत्र भेजे गए थे। समिति ने एक साथ चुनाव को लेकर विधि आयोग के भी विचार सुने। इस मुद्दे पर विधि आयोग से फिर से चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed