फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One more suspected member of terror outfit held in Assam

Assam: असम के मदरसे का मौलवी निकला अलकायदा का संदिग्ध, एक सप्ताह में चार गिरफ्तारियां

Fri, 26 Aug 2022 01:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपाड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

गोलपाड़ में एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि आरोपी उन तीन लोगों से जुड़ा है, जिन्हें असम पुलिस ने इसी सप्ताह आतंकवादी गठन (AQIS/ABT) से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हाफिजुर रहमान मुफ्ती को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
One more suspected member of terror outfit held in Assam
assam police arrested Hafizur Rahman Mufti linked with AQIS - फोटो : ANI

विस्तार

असम पुलिस ने गोलपाड़ा के जोगीघोपा इलाके से एक और अलकायदा के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाफिजुर रहमान मुफ्ती एक मदरसे का मौलवी है। अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) इकाई से जुड़े संदिग्धों की एक हफ्ते में यह चौथी गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन


गोलपाड़ा में एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि आरोपी उन तीन लोगों से जुड़ा है, जिन्हें असम पुलिस ने इसी सप्ताह आतंकवादी गठन (AQIS/ABT) से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हाफिजुर रहमान मुफ्ती को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि दो इस्लामिक मौलवियों, जिनके आतंकवादी संगठन के सदस्य होने का भी संदेह है को 21 अगस्त को गोलपाड़ा से गिरफ्तार किया गया था। उन पर मुस्लिम युवाओं को कथित रूप से कट्टरपंथी बनाने और पिछले तीन-चार वर्षों में जिहादी गतिविधियों में शामिल करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद, पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने गुरुवार को यहां आईजीपी (पश्चिमी रेंज) दिलीप कुमार डे और गोलपाड़ा, बारपेटा और बोंगईगांव जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। डीजीपी ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि जिले से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के कई लोगों के साथ संबंध पाए गए, जो जिहादी गतिविधियों में शामिल थे। एक को पश्चिम बंगाल में पकड़ा गया था।

मध्यप्रदेश में गिरफ्तार लोगों से संबंध का शक
डीजीपी ने कहा कि हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या असम में गिरफ्तार संदिग्ध अलकायदा आतंकियों के मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किए गए लोगों से संबंध हैं? महंत ने कहा कि यह पता चला है कि जिलों में स्लीपर सेल हैं, जो राज्य के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। उनके पास से जिहादी साहित्य और पोस्टर बरामद किए गए हैं।


अंसारुल इस्लाम से जुड़े पांच मॉड्यूल का भंडाफोड़
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि असम 'जिहादी गतिविधियों' का केंद्र बन गया है। पांच महीनों में बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े पांच मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक लगभग 40 लोगों को गिरफ्तार किया है और विशेष रूप से निचले और मध्य असम के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed