{"_id":"6096de785a8a7e60ed7b44c2","slug":"one-killed-six-injured-in-clash-between-bjp-tmc-workers-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हिंसा: बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर हिंसा: बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक की मौत, छह घायल
Sun, 09 May 2021 01:02 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 09 May 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का सिलसिला अब भी नहीं थमा है। वीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत मुक्तिनगर गांव में उस समय हुई जब भाजपा के कथित कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार रात गांववालों के घरों में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पास में मौजूद तृणमूल कांग्रेस सदस्य उन्हें बचाने आए और भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों का सूरी में
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हिंसक भिड़ंत उस समय हुई, जब शुक्रवार रात को दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के मुक्तिनगर गांव में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह ने एक ग्रामीण के घर में घुसने की कोशिश की। नजदीक ही दावत कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए। इस दौरान एक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना शनिवार सुबह इसी गांव के करीब हुई, जिसमें एक अन्य टीएमसी कार्यकर्ता का घर तोड़ दिया गया।
गृह मंत्रालय की टीम ने शनिवार को राज्य में कई हिंसा प्रभावित स्थानों का दौरा किया। मंत्रालय के अपर सचिव के नेतृत्व वाली टीम रविवार सुबह वीरभूम जिले के लिए रवाना होगी, जहां वे कई स्थानों पर जांच करेंगे। इनमें ननूर भी शामिल है, जहां 2 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसके बाद टीम पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम जाएगी और केंदामारी जलपाई जैसे कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से बात करेगी।
बता दें कि चुनाव परिणाम के बाद से ही बंगाल में हिंसा का दौर चल रहा है। इसमें अब तक कई लोगों की जान गई है।
हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। उधर, दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। यह घटना पश्चिम मिदिनापुर के पंचकुडी में हुई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं तीन पुलिस अधिकारी निलंबित किए गए थे।