फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One killed in fire at seven-storey residential building in Vadodara

Vadodara Fire: वडोदरा में सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत; हादसे की वजह आई सामने

Sat, 22 Mar 2025 02:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 22 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए काम कर रही है। बापोड़ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
One killed in fire at seven-storey residential building in Vadodara
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुजरात के वडोदरा शहर में शनिवार सुबह सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। हादसे में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। बापोड़ पुलिस थाने के निरीक्षक एमआर संगाडा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे सयाजीपुरा इलाके में विनायक सोसायटी की इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। आग लगने की वजह को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जांच अभी जारी है। इसके बाद ही सटीक कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन


'पीड़ित की मौत नींद में ही हो गई होगी'
उन्होंने बताया कि पीड़ित किरण राणा का जला हुआ शव उस कमरे से बरामद किया गया। इसी कमरे में सबसे पहले आग लगी थी। सांगडा ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला, जिससे लगता है कि पीड़ित की मौत नींद में ही हो गई होगी। मृतक एक निजी फर्म में काम करता था और आग लगने के समय वह फ्लैट में अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी।
विज्ञापन


'शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी'
अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए काम कर रही है। बापोड़ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
एक अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तत्काल सक्रिय होते हुए दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे आग और नहीं फैल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed