फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One judge in Calcutta High Court accused another of working in interest of political party

Calcutta High Court: एक न्यायाधीश का दूसरे पर राजनीतिक दल के हित में काम करने का आरोप; जानें क्या है मामला

Fri, 26 Jan 2024 08:29 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 26 Jan 2024 08:29 AM IST
सार

न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान भरी अदालत में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश सेन राजनीतिक उद्देश्य से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि न्यायाधीश सेन के विरुद्ध महाभियोग की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए?

विज्ञापन
One judge in Calcutta High Court accused another of working in interest of political party
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब एक न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीश पर एक राजनीतिक दल के हित में काम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शुरुआत हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के एक आदेश के बाद हुई। उन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भर्ती अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायाधीश उदय कुमार की खंडपीठ ने रोक लगा दी। खंडपीठ ने इस बाबत सीबीआई की ओर से किए गए एफआईआर को भी खारिज कर दिया।

विज्ञापन


इसे लेकर न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान भरी अदालत में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश सेन राजनीतिक उद्देश्य से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि न्यायाधीश सेन के विरुद्ध महाभियोग की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए?
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि क्रिसमस की छुट्टी से पहले न्यायाधीश सेन ने न्यायाधीश अमृता सिन्हा को अपने चेंबर में बुलाकर राजनेता की तरह निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक भविष्य है। उन्हें परेशान नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी अदालत में होने वाली सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग बंद करनी होगी। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े दो मामलों को भी खारिज करना होगा। जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, उन्हें जस्टिस  सिन्हा से ही ये सारी जानकारियां मिली हैं। न्यायाधीश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी ये बातें बताई हैं। न्यायाधीश सिन्हा की एकल पीठ में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed