{"_id":"60945a7287e92845560433bf","slug":"one-crore-67-lakh-81-thousand-people-get-vaccine-in-maharashtra-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 67 लाख 81 हजार को लगी वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase: महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 67 लाख 81 हजार को लगी वैक्सीन
Fri, 07 May 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 May 2021 02:36 AM IST
सार
- 26 लाख 66 हजार को मिली कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शुरू टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र देश में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक राज्य में 26 लाख 66 हजार 631 लोगों को कोरोनारोधी टीका की दोनों खुराक दी जा चुकी है। जो देश के किसी अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार तक महाराष्ट्र में 1 करोड़ 67 लाख 81 हजार 719 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, बुधवार को महाराष्ट्र में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले 2 लाख 59 हजार 685 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
इन राज्यों में हुआ टीकाकरण
1 करोड़ 67 लाख 81 हजार (महाराष्ट्र), 1 करोड़ 32 लाख 31 हजार (राजस्थान), 1 करोड़ 31 लाख 75 हजार (उत्तर प्रदेश), 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार (पश्चिम बंगाल), 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार (कर्नाटक), 83 लाख 57 हजार (मध्य प्रदेश) और गुजरात में 1 करोड़ 32 लाख 31 हजार।
विज्ञापन