फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Once again bomb threat in planes, emergency landing protocol activated, flights landed

Bomb Threat: 25 विमानों में मिली बम की धमकी, आपातकालीन लैडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय, उतारी गईं फ्लाइट्स

Sun, 20 Oct 2024 03:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 20 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रविवार को भी कई विमानों में बम होने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
Once again bomb threat in planes, emergency landing protocol activated, flights landed
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रविवार को भी 25 विमानों में बम होने की धमकी दी गई। इसे लेकर एयरलाइंस ने आपातकालीन लैंडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया। धमकी मिलने के बाद कई विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई। अकासा और विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ताओं ने बताया कि फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 

विज्ञापन


रविवार को इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा समेत 20 से अधिक भारतीय विमानों में बम की धमकी मिली। इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छह-छह उड़ानों में बम होने की धमकी दी गई। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की 6E 58 जेद्दा से मुंबई, 6E87 कोझिकोड से दम्मम, 6E11 दिल्ली से इस्तांबुल, 6E17 मुंबई से इस्तांबुल, 6E133 पुणे से जोधपुर और 6E112 गोवा से अहमदाबाद फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं।
विज्ञापन

 

वहीं विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि छह उड़ानों  यूके25 दिल्ली से फ्रैंकफर्ट, यूके106 सिंगापुर से मुंबई, यूके146 बाली से दिल्ली, यूके116 सिंगापुर से दिल्ली, यूके110 सिंगापुर से पुणे और यूके107 मुंबई से सिंगापुर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं।

इसके अलावा अकासा की छह उड़ानों क्यूपी1102 अहमदाबाद से मुंबई, क्यूपी 1378 दिल्ली से गोवा, क्यूपी 1385 मुंबई से बागडोगरा, क्यूपी 1406 दिल्ली से हैदराबाद, क्यूपी 1519 कोच्चि से मुंबई और क्यूपी 1526 लखनऊ से मुंबई में बम की धमकी मिली। अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि विमानों के गहन निरीक्षण के बाद उनका परिचालन कराया गया।

वहीं एयर इंडिया की कम से कम छह उड़ानों में बम होने की धमकी मिली। मगर एयर इंडिया की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि कोच्चि से दम्मम जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX481 को बम की धमकी मिली और उड़ान सुरक्षित रूप से दम्मम में उतर गई।


वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया। इस सप्ताह अब तक 100 से अधिक उड़ानों में बम की धमकियां मिल चुकी हैं। सभी धमकियां अफवाह निकली हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed