{"_id":"673e068bc9fb1015ee0f8004","slug":"on-voting-day-cong-s-praniti-shinde-backs-independent-in-solapur-south-against-sena-ubt-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: वोटिंग के दिन कांग्रेस नेता का यू-टर्न, सोलापुर में शिवसेना UBT के खिलाफ निर्दलीय का किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: वोटिंग के दिन कांग्रेस नेता का यू-टर्न, सोलापुर में शिवसेना UBT के खिलाफ निर्दलीय का किया समर्थन
Wed, 20 Nov 2024 09:25 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 20 Nov 2024 09:25 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान डाले गए हैं। वहीं आज ही सोलापुर दक्षिण में कांग्रेस नेता प्रणीति शिंदे ने अपने पार्टी के गठबंधन दल शिवसेना यूबीटी प्रत्याशी के खिलाफ एक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : FreePik
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रणीति शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र की सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धर्मराज कडाडी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस सीट पर उनकी पार्टी की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) चुनाव लड़ रही है। दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के नियमों का पालन किया गया और कांग्रेस ने अपने सदस्य कडाडी को 'एबी' फॉर्म (एक दस्तावेज जिसमें पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का उल्लेख होता है) नहीं दिया, जो बाद में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे।
जो जीता वही सिकंदर- प्रणीति शिंदे
प्रणीति शिंदे ने कहा कि सोलापुर दक्षिण सीट ने महाराष्ट्र को एक मुख्यमंत्री दिया है। उन्होंने अपने पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे का जिक्र करते हुए कहा, कई निर्वाचन क्षेत्रों (महा विकास अघाड़ी सहयोगियों के बीच) में दोस्ताना मुकाबले होते हैं और यह (सोलापुर दक्षिण) उनमें से एक है। उन्होंने कहा और चुटकी लेते हुए कहा, जो जीता वही सिकंदर। उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सोलापुर दक्षिण ने उन्हें कई बार चुना है और कांग्रेस नेता आनंदराव देवकटे ने भी कई वर्षों तक विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
भाजपा के सुभाष देशमुख हैं मौजूदा विधायक
उन्होंने कहा, सिर्फ इसलिए कि शिवसेना (यूबीटी) ने एक बार सीट जीती थी, उनका इस पर दावा करना गलत था। भाजपा के सुभाष देशमुख इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं, जहां से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमर पाटिल मैदान में थे। विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं, जबकि विपक्ष गठबंधन महायुति में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी और भाजपा शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर आज ही वोट डाले गए हैं और विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।