फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On the first 100 days of the third term of PM Modi government Amit Shah Ashwini Vaishnaw launch Key points

100 Days Of Modi 3.0: मोदी सरकार ने पेश किया 100 दिन के कामकाज का लेखाजोखा; 15 बिंदुओं में पढ़ें बड़ी बातें

Tue, 17 Sep 2024 11:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है।

विज्ञापन
On the first 100 days of the third term of PM Modi government Amit Shah Ashwini Vaishnaw launch Key points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बुकलेट लॉन्च की और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अमित शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने मोदी जी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। आइए पढ़ते हैं सरकार की उपलब्धियां...
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की गिनाईं उपलब्धियां गिनाईं

  1. 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत, 100 दिनों सरकार ने 14 स्तंभो में बांटा
  2. इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं घोषित, इस पर काम भी शुरू
  3. महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनाने का एलान, पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा
  4. 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना की शुरुआत, 100 की आबादी वाले गांवों को जोड़ेगी
  5. 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय
  6. वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का उन्नयन और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद
  7. बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट पर काम भी आगे बढ़ा
  8. कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए
  9. बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटाया, प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया, एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी लॉन्च किया गया
  10. मध्यम वर्ग को कई सारी राहतें दी गईं, अब 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  11. वन रैंक, वन पेंशन (OROP) का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया
  12. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत, एक करोड़ घर शहरी इलाकों में और दो करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे
  13. युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा, पांच साल में चार करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ पहुंचेगा
  14. एक करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि देने का निर्णय,
  15. केंद्र सरकार की ओर से भी कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed