फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On the call of United Forum of Bank Unions Bank strike stands on May 30 and 31 across the country

10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, एटीएम समेत तमाम सेवाएं बाधित

Wed, 30 May 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
On the call of United Forum of Bank Unions Bank strike stands on May 30 and 31 across the country
bank strike

वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बैंक कर्मचारियों की यूनियनों आज और कल हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर भी दिखना शुरू हो गया है। दो दिन चलने वाली हड़ताल की वजह से 85 हजार बैंक शाखाएं आज और कल बंद रहेंगी। इसकी वजह से लोगों को बैंक से जुड़ी कई सेवाएं लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एटीएमों में पैसे डालने का काम करने वाली एक कंपनी के अध्यक्ष वी. बालासुब्रमण्यन ने कहा कि हड़ताल की वजह से कैश की किल्लत न हो। इसके लिए एटीएमों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव टीटी फ्रेंकों के मुताबिक बीते सोमवार को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद बैंककर्मियों के पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। उनका दावा है कि उक्त दिन 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी क्षेत्र के कुछ पुराने बैंकों और कुछ विदेशी बैंकों के करीब दस लाख अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed