फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Tabligi Jamaat, RSS leader Manmohan Vaidya says, the figures tell the truth,

तब्लीगी जमात पर संघ नेता मनमोहन वैद्य बोले-आंकड़े सच बोलते हैं, मुस्लिम समाज भी कर रहा विरोध 

Mon, 06 Apr 2020 10:44 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
On Tabligi Jamaat, RSS leader Manmohan Vaidya says, the figures tell the truth,
तब्लीगी जमात - फोटो : PTI

आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि पूरे मामले में उनका भंडाभोड़ हो गया है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज में तब्लीगी जमात के सदस्यों का विरोध होने की भी सराहना की। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम से जुड़े कोरोना वायरस के मामलों की संख्या का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि आंकड़े सच बोलते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मुसलमान तब्लीगी जमात के संपर्कों का पता लगाने में सरकार की मदद कर रहे हैं, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि भारत में 4.1 दिन में कोरोना वायरस के मामलों की दोगुनी दर देखने को मिली, लेकिन अगर तब्लीगी जमात का कार्यक्रम नहीं हुआ होता तो दोगुनी दर होने में 7.4 दिन लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश के नेतृत्व द्वारा किए गए निर्णय की सराहना करते हुए वैद्य ने कहा कि भारत ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर काम किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए भारत के नेतृत्व ने कुछ निर्णायक कदम उठाए जिन्हें जनता का भी समर्थन मिला। आरएसएस के नेता ने कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने और हेल्पलाइन जारी करने सहित 25.5 लाख लोगों की मदद की है।


उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात स्थिति से बेहतर ढंग से निपट सकती थी। वैद्य ने कहा कि आंकड़े सच बोलते हैं...उनका भंडाफोड़ हो गया है और मुस्लिम समुदाय में अनेक लोग उसका विरोध कर रहे हैं...और अनेक मुस्लिम उनके (तब्लीगी जमात) संपर्कों का पता लगाने में सरकार की मदद भी कर रहे हैं जिसकी सराहना की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed